DESK : इस वक्त की बडी खबर केंद्र शासिल प्रदेश लद्दाख से आ रही है। जहां एक बड़ा हादसा हो गया है। भारतीय सेना के जवानों के साथ यह हादसा लद्दाख के दौलत बेग ओल्ड इलाके में नदी पार करने के दौरान हुआ है। इस हादसे में पांच जवान शहीद हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान टैंक से नदी पार करने का अभ्यास कर रहे थे। तभी नदी पार करने के दौरान अचानक पानी बढ़ गया। जिसके कारण टैंक नदी में फंस गया। सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने इस हादसे में पांच जवानो के शहीद होने की बात बताई है।