First Bihar Jharkhand

NASA : 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटी सुनीता विलियम्स, स्पेस स्टेशन से लौटने में लगा इतना समय

NASA: नासा (NASA) की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) धरती पर वापस लौट आई हैं। उनके साथ बुच विल्मोर (Butch Wilmore) की भी वापसी हुई है। फ्लोरिडा के तट पर उनकी सफल लैंडिंग हुई है। 

जानकारी के अनुसार दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया। स्पेस स्टेशन से धरती पर लौटने के सफर में 17 घंटे लगे।

बताया जा रहा है कि, सुनीता विलियम्स इतिहास रचकर धरती पर वापस आ गई हैं। उनका स्वागत समुद्र में तैरते डॉल्फिन के झुंड ने किया। नासा (NASA) के ये दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल आठ दिनों के मिशन पर गए थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण दोनों नौ महीने और 14 दिनों तक अंतरिक्ष में फंसे रहे।

जब उनका कैप्सूल पानीं में उतरा तो उनके आस-पास बड़ी संख्या में डॉल्फिन थीं, इसके बाद उनको रिकवरी पोत से कैप्सूल से निकाला गया।