First Bihar Jharkhand

Sarhul holiday: आदिवासी समाज की मांग को सीएम हेमंत ने पूरा किया, सरहुल पर अब दो दिन का अवकाश

Sarhul holiday : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरहुल पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घोषणा की जानकारी दी।

सरहुल पर्व झारखंड के आदिवासी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, और लंबे समय से इसे दो दिनों के लिए राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही थी। इस परंपरा को कायम रखते हुए, इस वर्ष भी सरकार ने इसे मंजूरी दी है। संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संजोना हमारी जिम्मेदारी है, और हम इसे हमेशा निभाते रहेंगे। जय सरना, जय झारखंड!"

आदिवासी समाज में खुशी का माहौल

आपको बता दे कि सरकार के इस फैसले के बाद आदिवासी समुदाय में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। इससे उनकी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने वाला निर्णय माना जा रहा है, और लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।