Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नई टीम में चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा महबूब अली कैसर और उदय नारायण चौधरी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। लालू प्रसाद ने अपनी टीम में जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है।
चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में एक लालू परिवार से यानी यादव जाति से, दूसरा सवर्ण (राजपूत) से और तीसरा मुसलमान और चौथा दलित समाज से है। अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाए गए हैं। सुनील कुमार सिंह एक बार फिर पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे वहीं राष्ट्रीय टीम में 12 राष्ट्रीय महासचिव और 10 सचिव भी बनाए गए हैं।