RANCHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है. जहां वो आज खूंटी दौरे पर रहेंगी. साथ ही बिरसा मुंडा कॉलेज स्टेडियम में महिला SHG सम्मेलन में संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे के वजह से रांची और खूंटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के लिहाज से शहर को 6 जोन में बांटा गया है. सुबह 9.25 बजे राष्ट्रपति खूंटी पहुंचेंगी और कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.25 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से उनके राजभवन जाने का कार्यक्रम है.