First Bihar Jharkhand

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज हुआ खत्म, हेमंत सोरेन ने दिया खास तोहफा

RANCHI: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड के तीन दिवसीय दौरा आज खत्म हो गयी. राष्ट्रपति ने राजभवन में कुछ लोगों से मुलाकात की, और राजभवन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई. वही CM हेमंत ने द्रौपदी मुर्मू को विदाई के समय भगवान बिरसा की तस्वीर भेंट की.

आपको बता दे कि द्रौपदी मुर्मू पहली राष्ट्रपति रहीं जिन्होंने झारखंड में तीन दिवसीय दौरा किया. उनके तीन दिन के दौरे की शुरूआत बाबा बैद्यनाथ की पूजा से हुई. जिसके बाद उन्होंने देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट भवन के उद्घाटन के साथ-साथ ट्रिपल आईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में तो शिरकत किया ही साथ ही खूंटी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से प्रोटोकॉल तोड़कर मिली.

वही झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद, आभार और जोहार माननीय राष्ट्रपति परम आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी. झारखंड की आपकी इस यात्रा से संपूर्ण राज्यवासियों में ऊर्जा का संचार हुआ है. आपका मार्गदर्शन हमें हमेशा ऐसे ही मिलता रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूँ.