First Bihar Jharkhand

रैपर रफ्तार ने मनराज संग रचाई शादी, साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से लिए सात फेरे

Rapper Raftaar wedding: म्यूजिक सेंसेशन रैपर रफ्तार ने मनराज संग शादी कर ली है। साउथ इंडियन रीति रिवाजों से लिए रफ्तार ने शादी के सात फेरे लिये हैं। कपल की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रफ्तार फैशन स्टाइलिस्ट और अभिनेत्री मनराज जवंदा के साथ एक ड्रीमी फंक्शन में शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो पहले अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। रफ्तार को तमाम सेलेब्स और फैंस शादी की बधाई दे रहे हैं। रैपर रफ़्तार का रियल नेम दिलिन नायर है। उन्होंने शुक्रवार, 31 जनवरी को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में मनराज से शादी की।

दरअसल रफ़्तार और मनराज की शादी की तस्वीरे फैंस ने एक्स पर पोस्ट की है। शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे इस जोड़े ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की है। तस्वीरों में न्यूली वेडेड कपल काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रफ्तार ने अपनी पूर्व पत्‍नी कोमल वोहरा से तलाक के पांच साल बाद दूसरी बार शादी की है।