RANCHI: रांची में रामलीला के दौरान भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद मंच पर अफरा तफरी मच गई। कलाकार की मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रामलीला के दौरान रामायण के सीता स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान धनुष तोड़ने के बाद भगवान परशुराम वहां पहुंचते हैं। भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे विनोद प्रजापति जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, धनुष को किसने तोड़ा? जल्दी बताओ जल्दी बताओ।