Raebareli Accident News: रायबरेली के लालगंज इलाके में बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में टैंपो सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को डम्पर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में थ्री व्हीलर पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं।
मामला लालगंज कोतवाली इलाके के बदई का पूरवा के पास रायबरेली मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था उसी समय यह घटना हुई है। खबरों के मुताबिक ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे। तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंद दिया।