RANCHI : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। जहां अर्बन हाट के गोदाम में आग लग गई है। इस घटना के बाद लागों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। आग की तस्वीरें काफी भयावह बताई जा रही है। इस आगलगी से इलाके में कोहराम मच गया है। इसमें लाखों की नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के अर्बन हाट के गोदाम में आग लग गयी है। आग लगने के कारण पूरा इलाका धुएं से काला हो गया है। पाइप गोदाम में आग से भारी नुकसान की बात भी चल रही है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं, आग की उठती लपटें और गोदाम से निकलते धुएं के ऊंचे गुबार के कारण दमकल की टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।