First Bihar Jharkhand

मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, 9 फरवरी को बीरेन सिंह ने CM पद से दिया था इस्तीफा

President's Rule Manipur: मणिपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पद से बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है। बता दें कि 9 फरवरी को बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के तीन दिन बाद सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया। दरअसल मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष चला रहा है। इसमें 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी है। वही कई लोग अपना घर द्वार छोड़कर यहां से चले गये हैं। 

09 FEB रविवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पद से बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नये मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी ने बैठक शुरू कर दी। संबित पात्रा मणिपुर के प्रभारी हैं उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ इसे लेकर बैठक कर ही रहे थे कि आज 13 फरवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।