DESK: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चतरा से आ रही है जहां पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गये हैं। वही 3 पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। घटना जोरी थाना बॉर्डर इलाके के बेरियो थाना क्षेत्र की है।
शहीद दोनों जवान सदर थाने में तैनात थे। जिनकी पहचान गया के वजीरगंज निवासी सिकंदर और पलामू के रहने वाले शहीद पुलिस कर्मी सुकन राम के रूप में हुई है। वही तीन जवान घायल हो गये हैं जिनमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है जिन्हें चौपर से रांची भेजा गया है। इस घटना के बाद इलाके में गश्ती बढ़ा दी गयी है।
चतरा जिले में नक्सली मुठभेड़ के दौरान दो जवानों के शहीद होने की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
— Champai Soren (@ChampaiSoren) February 7, 2024
हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है, और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मैंने घायल जवानों को बेहतर…