First Bihar Jharkhand

Mango gift to PM : भागलपुर से पीएम मोदी को समर्पित आम ,'मोदी-3' फिर भेजा जाएगा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हाउस

 Mango gift to PM : हर साल की तरह इस बार भी भागलपुर के मशहूर आम को देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचाया जाएगा। भागलपुर के "मैंगो मैन" कहे जाने वाले अशोक चौधरी ने एक बार फिर अपने बगीचे में एक नया और अनोखा आम विकसित किया है, जिसका नाम उन्होंने रखा है, ‘मोदी-3’।

यह आम पूरी तरह जैविक (ऑर्गेनिक) तरीके से उगाया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल फर्टिलाइजर या दवा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। अशोक चौधरी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कार्यकाल के लिए एक विशेष आम की वैरायटी तैयार की है। पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने ‘मोदी-1’, दूसरी बार ‘मोदी-2’ और अब तीसरी बार ‘मोदी-3’ नामक आम का पेड़ तैयार किया है।

इस बार भी यह विशेष आम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम विशेष तौर पर भेजा जाएगा। अशोक चौधरी का यह प्रयास न सिर्फ आम की खेती में नवाचार को दिखाता है, बल्कि भागलपुर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का माध्यम भी बन रहा है। यह आम भागलपुर की मिट्टी से निकला एक संदेश है | जैविक खेती, नवाचार और समर्पण का प्रतिक है |