Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया है। प्रयागराज में महाकुंभ में पहुंची ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ले ली है। एक्ट्रेस को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। दीक्षा लेने के बाद अब उनको एक नया नाम भी दिया गया है।
दरअसल, भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब संन्यासी बन चुकी हैं। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और जूना अखाड़ा की महामंडलेश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी के सानिध्य में वह महामंडलेश्वर बनेंगी। 24 जनवरी की शाम वह पिंजदान करेंगी और उनका पट्टा अभिषेक किया जाएगा।
संन्यासी बनने के बाद ममता बनर्जी को अब एक नए नाम से जाना जाएगा। उनका नया नाम श्री यामाई ममता नंद गिरी होगा। ममता बनर्जी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर दुबई में रह रही थीं। हाल ही में वह भारत पहुंची थीं और अब उन्होंने संन्यास ले लिया है। फिल्म जगत में ममता का संन्यास लेना चर्चा का विषय बना हुआ है।