First Bihar Jharkhand

maiya Samman yojanaa : मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के खातों में जल्द आएंगे 5000 रुपए, अप्रैल-मई की राशि एक साथ मिलेगी?

Unlicensed copy of the Froala Editor. Use it legally by purchasing a license.maiya Samman yojanaa : हेमंत सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को बड़ी खुशखबरी  मिलने वाली है। अप्रैल और मई महीने की कुल ₹5000 की राशि जल्द ही लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कोषांगों को कुल ₹9,609 करोड़ की राशि आवंटित कर दी है। राशि भेजने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब महिलाओं के अकाउंट में पैसा भेजने की तैयारी की जा रही है |

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की संख्या के आधार पर जिलों को राशि दी गई है। सबसे ज्यादा लाभुक गिरिडीह जिले में हैं, जिसे ₹907.50 करोड़ की राशि आवंटित हुई है। इसके बाद रांची को ₹823.50 करोड़, धनबाद को ₹670.50 करोड़, बोकारो को ₹639 करोड़ और पलामू को ₹559.50 करोड़ मिले हैं। जहां एक ओर गिरिडीह को सबसे अधिक राशि मिली है, वहीं खूंटी जिले को केवल ₹165 करोड़ आवंटित किए गए हैं। यह इस बात का संकेत है कि इस जिले में योजना के लाभुकों की संख्या बहुत कम है।

इस योजना से झारखंड के महिलाओं के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है ,हेमंत के राह पर बिहार में तेजस्वी यादव भी चुनावी विसात बिछाने की पुरजोर कोशिश में लगें हैं |