DESK: तंजानिया के रहने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बॉलीवुड गानों पर डांस, लिपसिंग करके पूरी दुनिया में अपनी नई पहचान बनाने वाले किली पॉल और नीमा पॉल अब भोजपुरी गानों पर भी ठुमका लगाते नज़र आ रहे हैं। जब से किली और नीमा भोजपुरी गानों पर डांस करना शुरू किया है। तब से उनके भोजपूरी फैंस फ्लोइंग की संख्या में पहले के मुताबिक बढ़ोतरी हुई हैं।
दरअसल, किली पॉल और उनकी बहन नीमा ने भोजपुरी का भोजपुरी सॉन्ग पर डांस करने का लेटेस्ट विडियों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमे पवन सिंह और सपना चौधरी नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही दोनो भाई-बहन की जोड़ी ने अपने ऑफिशियल पेज पर पवन सिंह और शिल्पी राज के हिट गाने ‘लहंगा लहक जाई’ पर जोड़दार डांस का विडियों बनाकर शेयर किया था। जिसे भोजपुरी फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया है।