First Bihar Jharkhand

DGM Murder: NTPC के DGM की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, प्रशासन पर उठे सवाल

NTPC DGM Murder in Hazaribagh: इस वक्त की बड़ी ख़बर झारखंड के हजारीबाग से है। जहां दिनदहाड़े एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से आस-पास में इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार वारदात आज सुबह की है। मृतक की पहचान कुमार गौरव के रूप में हुई है। कुमार गौरव एनडीपीसी में डीजीएम के पद पर तैनात थे। कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास उन्हें गोली मारी गई। घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिनदहाड़े NTPC के DGM को गोली मारने की खबर के बाद मौके पर सनसनी मच गई। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार NTPC के DGM कुमार गौरव पर हमला उस समय हुआ जब वो शनिवार सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे। उसी दौरान हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी।