First Bihar Jharkhand

झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जो प्रशासनिक गलियारे से जुड़ी है। झारखंड में आईएएस का तबादला किया गया है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव मनोज जायसवाल का तबादला किया गया है। 

मनोज जायसवाल दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त बनाये गये हैं वही स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के अपर सचिव शशि प्रकाश झा बनाए गये हैं। जबकि आईएस मनमोहन प्रसाद को उद्योग विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गयी है। इसकी अधिसूचना भी जारी की गयी है।