First Bihar Jharkhand

झारखंड में 8 SI और एक ASI का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी की अधिसूचना

DESK: पुलिस पदाधिकारियों के तबादले से जुड़ी खबर झारखंड से आ रही है। झारखंड में 8 एसआई और एक एएसआई का तबादला किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

डीआईजी कार्मिक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार एसआई रूमिला एक्का,प्रियंका तिर्की और बेबी झा को आईटीएस होटवार भेजा गया है। जबकि सोनू पाठक का तबादला जेएपीटीसी पदमा किया गया है। 

वही श्यामल कुंभकार और अरुण कुमार रवि को रांची स्थित आईजी मुख्यालय भेजा गया है। गुलाब सोय मुरुम और अवधेश बाड़ा को प्रशिक्षण निदेशालय पुलिस मुख्यालय रांची भेजा गया है साथ में एक एएसआई हेमंत भगत को भी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।