First Bihar Jharkhand

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई ले जाने की तैयारी

RANCHI: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी गई है। रांची के पारस हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की और हालचाल जाना। 

डॉक्टरों की इजाजत के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को विशेष विमान से चेन्नई शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। बता दें कि पिछले कई दिनों से जगरनाथ महतो बीमार चल रहे थे। आज सुबह तीन बजे फिर तबीयत उनकी बिगड़ गयी थी जिसके बाद रांची के पारस हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराया गया था।