First Bihar Jharkhand

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा झारखंड का पहला 8 लेन सड़क, अचानक धंसने से मची अफरा-तफरी

DHANBAD: बिहार में पुल-पुलिया के गिरने और धंसने की खबर पिछले दिनों सुर्खियां बनी हुई थी। जिसे लेकर नीतीश सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे। इस बार झारखंड की हेमंत सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल झारखंड में 8 लेन सड़क अचानक धंस गया है। झारखंड के धनबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। 

जहां झारखंड का पहला 8 लेन सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। 622 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को बनाया गया था। काको से गोल बिल्डिंग तक बनी 8 लेन सड़क के अचानक धंसने से अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि किसी के हताहत की खबर नहीं है। 

बता दें कि वर्ल्ड बैंक की मदद से 622 करोड़ की लागत से बनी 8 लेन सड़क का उद्घाटन 17 दिन पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी। 8 अक्टूबर 2024 को हुए उद्घाटन के एक महीना भी ठीक से नहीं हुआ था कि सड़क अचानक धंस गया। 

अब इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है। इस सड़क का हाल देख लोग भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर 8 लेन सड़क के धंसने का फोटो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।