Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में एक बड़े प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दसवीं की छात्राएं परीक्षा के आखिरी दिन पेन डे मना रही थी, इसी दौरान दसवीं कक्षा की छात्राओं के साथ स्कूल के प्राचार्य ने अशोभनीय व्यवहार किया है।
दरअसल, दसवीं की छात्राएं परीक्षा के आखिरी दिन पेन डे मना रही थी। पेन डे के दौरान छात्राएं एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखती हैं। छात्राओं ने एक दूसरे के शर्ट पर शुभकामनाएं लिखी लेकिन यह बात स्कूल के प्राचार्य को नागवार गुजरी। पेन डे मना रही करीब 100 छात्राओं को प्राचार्य ने पहले डांटा और बाद में उनकी शर्ट को उतरवा दिया।