First Bihar Jharkhand

झारखंड: दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली

LATEHAR: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। घटना मडुआटांड थाना क्षेत्र के लुरगुमि गांव की है।

बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर जब सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। 

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।