First Bihar Jharkhand

IPL 2025:झारखंड के ये खिलाड़ी खेलेंगे इस बार, 22 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज

IPL 2025: झारखंड के ये खिलाड़ी खेलेंगे इस बार, 22 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज

2025 में होने वाले आईपीएल के लिए नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में हुई थी, जिसमें झारखंड के कुल आठ खिलाड़ियों पर बोली लगी। भारत में खेलों के महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार झारखंड से सिर्फ 4 खिलाड़ी ही आईपीएल में खेलते नजर आएंगे, जबकि दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में नहीं खेलेंगे।

नीलामी में झारखंड से चुने गए खिलाड़ी

सऊदी अरब में हुई नीलामी में झारखंड के 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया था इनमे  इशान किशन ,विराट सिंह ,कुमार कुशाग्र ,रॉबिन मिंज ,अनुकूल रॉय ,उत्कर्ष सिंह ,सुशांत मिश्रा ,रवि यादव शामिल हैं हालांकि, फ्रेंचाइजी ने इनमें से सिर्फ 4 खिलाड़ियों को ही टीम ने ख़रीदा है |