DELHI : बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है। जहां इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। विमान दिल्ली से वाराणसी के लिए टेकऑफ करने वाला था। लेकिन इससे पहले ही उसे रनवे पर ही रोक दिया गया।
जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट सुबह 5.04 बजे दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन तभी फ्लाइट में बम होने की खबर मिली। इसके बाद विमान कंपनी और एयरपोर्ट अथोरिटी के लोगों में हड़कंप मच गया।