DELHI: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। दिल्ली एम्स में उन्हें एडमिट कराया गया है। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह को एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स में भर्ती होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली एम्स में कांग्रेस नेताओं का आना शुरू हो गया है।
बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रहे हैं। इससे पहले भी स्वास्थ्य समस्या की वजह से कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। आज अचानक एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।