First Bihar Jharkhand

दिनदहाड़े 2 नकाबपोश बदमाशों ने CSP संचालक को मारी गोली, 3 लाख कैश लूटकर भागे

DESK: दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मार दी और 3 लाख कैश लूटकर हथियार लहराते फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वही गोली लगने से सीएसपी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गिरिडीह से रांची रेफर कर दिया। 

घटना गिरिडीह के सरिया इलाके की है जहां केसवारी स्थिति बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक विश्वनाथ यादव से 3 लाख कैश बदमाशों ने लूट लिया जब उन्होंने लूट का विरोध किया गोली मार दी। दोनों अपराधी बाइक से ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंचे थे और इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।