DHANBAD: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत शनिवार को राहुल गांधी ने देवघर पहुंचे थे और देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया था। इससे पहले पाकुड़ में झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राहुल की यात्रा में शामिल हुए थे। अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद पहुंच गई है।
रविवार को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत धनबाद पहुंचे हैं। इसके बाद बोकारो होते हुए राहुल गांधी कल यानी सोमवार को राजधानी रांची पहुंचेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। धुर्वा में वे एचईसी के कर्मचारियों से भी मिलेंगे। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।