First Bihar Jharkhand

दिल्ली से रांची लौटी कल्पना सोरेन, कहा-4 जून का इंतजार है अब

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज रांची पहुंची। रांची में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन की जो जनसभा हुई उसमें उन्हें अपनी और झारखंड की बातों को रखने का मौका मिला। 

उन्होंने यह भी कहा कि आने 4 जून बता देगा कि स्पष्ट बहुमत किसकों मिलने वाला है। 4 जून का अब सिर्फ इंतजार है। दिल्ली से लौटने के बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कल्पना सोरेन ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में मेरा पहली सभा थी इससे पहले वो कभी रामलीला मैदान नहीं गई थी। 

कल्पना ने कहा कि इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं कि झारखंड की तरफ से मुझे चंपाई चाचा के साथ अपनी बातों को रामलीला मैदान में रखने का मौका मिला। हेमंत सोरेन ने चार साल तक झारखंड के सीएम के रूप में काम किये। उनके साथ भेदभाव किया गया। चुनाव से पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सब झारखंड की जनता देख रही है वो ही अब फैसला लेगी।