First Bihar Jharkhand

Crime News: बीच सड़क सनकी आशिक ने लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से किया वार, फिर खुद का गला भी काटा

Crime News: क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर राजधानी दिल्ली से है, जहां बीच सड़क एक सनकी आशिक ने लड़की पर हमला कर दिया। सनकी आशिक ने पहले लड़की पर चाकू से कई वार किये, फिर अपना भी गला काट लिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह पूरी घटना साउथ वेस्ट दिल्ली के कैंट इलाके में बीच सड़क पर हुई। खबरों के मुताबिक सनकी आशिक ने लड़की पर चाकू से कई बार हमला किया, फिर खुद का गला भी काट लिया। जिसके बाद सड़क पर मौजूद लोगों ने पुलिस को कॉल किया, उसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

लड़का और लड़की कौन थे और उनके बीच क्‍या विवाद चल रहा था। इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि ये लव ट्राएंगल का मामला हो सकता है। हालांकि, पुलिस  की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।