First Bihar Jharkhand

कार और बस की टक्कर में महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में कार से जा रही एक महिला की मौत सड़क हादसे में हो गयी जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गये। दरअसल बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल है। दोनों का इलाज चल रहा है। घटना जमशेदपुर के पोटा थाना क्षेत्र के तेंतला मुख्य मार्ग की है जहां बोकारो से चाईबासा जा रही बस की कार से जबदस्त टक्कर हो गई। 

इस हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार में सवार दो अन्य लोग इस हादसे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।