DUMKA: लोकसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। बीजेपी चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। गोड्डा सांसद व भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने भोजपुरी सिनेमा के एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को दुमका में उतारा।
भोजपुरी फिल्म के दोनों स्टार बुधवार को दुमका पहुंचे। जहां निशिकांत दुबे के समर्थन में दोनों स्टार ने दुमका के बासुकीनाथ में रोड शो किया कर चुनाव प्रचार किया। भोजपुरी फिल्म के दोनों स्टार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।