First Bihar Jharkhand

Anti-Naxal operation: झारखंड के बोकारो में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 8 नक्सली ढेर!

Anti-Naxal operation: झारखंड के बोकारो में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 1 करोड़ का इनामी नक्सली परवेज दा मारा गया। इस ऑपरेशन में एक और बड़ी कामयाबी मिली, जब 25 लाख का इनामी हार्डकोर जोनल कमांडर अरविंद यादव भी ढेर हो गया।

इस मुठभेड़ में कुल 9 नक्सली मारे गए, और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों द्वारा की गई इस कार्रवाई को नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी जीत माना जा रहा है। यह ऑपरेशन न केवल नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि झारखंड में शांति और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

यह सफलता नक्सलवाद के खिलाफ हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।ये कहते हुए सुरक्षा बलों के उच्च अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को बड़ी जीत बताया है।