DESK: झारखंड कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक डीपफेक वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। इसे एक्स से संज्ञान में लिया है।
लोकसभा चुनाव के बीच एक्स ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर एक्स ने रोक लगा दी है। बताया जाता है कि आरक्षण से जुड़ा फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। इसी के बाद एक्स ने एक्शन लेते हुए झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर रोक लगा दी।