First Bihar Jharkhand

Jharkhand: 23 को सचिवालय का घेराव करेंगे झारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी

RANCHI: प्रशासन से वार्ता की पहल करने के बाद भी कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखने से नराज झारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी अब आंदोलन का रुख अपनाने वाले है। जिसको लेकर वो 23 फरवरी को सचिवालय को घेराव करेंगे। झारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के द्वारा 3 चरण में घेराव करने का योजना है। 

दरअसल, झारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने  बीते 30 जनवरी से  राज्य भर में ऑनलाइन इंट्री का काम ठप कर दिया है। उनका कहना है कि, वे कई उनके द्वारा कई बार प्रशासन से वार्ता की पहल की जा चुकी है। लेकिन अब तक प्रशासन कोई सकारात्मक रुख नही उठाई है। ऐसे में अब स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने आंदोलन की रुपरेखा तैयार कर लिया है। साथ ही झारखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी 23 फरवरी यानि गुरुवार को सचिवालय का घेराव करेंगे। 

बता दें कि, झारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के द्वारा  घेराव तीन चरणों में किया जाएगा। सभी 23 को सचिवालय का घेराव करेंगे। जिसके बाद 24 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव और 25 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।