First Bihar Jharkhand

झारखंड में 5 नाबालिग से 18 लड़कों ने किया गैंगरेप, शादी से लौट रही थीं लड़कियां

Jharkhand Crime News: खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में 5 लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 18 लड़कों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी 18 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। कानूनी कार्रवाई जारी है।

 21 फरवरी को पांचों नाबालिग एक शादी समारोह से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में 18 लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़कियों को धमकी दी गई कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा, इसके बाद सभी भाग गए।

किसी तरह नाबालिग लड़कियां अपने घर पहुंचीं। शनिवार को गांव आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे। नाबालिग लड़कियों के बयान के अनुसार पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

एसआईटी गठित 

एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल(SIT) मामले की जांच कर रहा है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।