RANCHI: बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड में भी आपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी रांची का है जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मचारी को निशाना बनाकर 14 लाख रूपये लूट लिया और मौके से हथियार चमकाते फरार हो गये।
घटना गुरुवार की दोपहर रातू इलाके की है। लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 14 लाख लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रातू इलाके में बाइक सवार दो हथियाबंद अपराधियों ने रिलायंस पेट्रोप पंप के कर्मचारी को उस वक्त अपना शिकार बनाया।